फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp add new member in uttarakhand

हर बूथ पर 100 नए सदस्य जोड़ेगी भाजपा, छह जुलाई से शुरू होगा अभियान

Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
bjp add new member in uttarakhand
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती (छह जुलाई) से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू करेगी। अभियान के तहत हर बूथ पर 100 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में शनिवार को हुई कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं राजपुर विधायक खजानदास ने कहा कि छह जुलाई से हर बूथ पर सदस्यता अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन


इस चरण में 912 बूथों पर 100 सदस्य बनाए जाएंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि ने 50 नए सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा। महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया ने कहा कि सक्रिय सदस्यों को भाजपा की पत्रिका का सदस्यता शुल्क 120 रुपये भी देना होगा। यह व्यवस्था नए बनने वाले सदस्यों के लिए है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देकर भी सदस्यता ली जा सकेगी।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि अभियान से जुड़े लोग अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाएं। बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, पुनीत मित्तल, राजीव उनियाल के साथ ही महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद सतीश कश्यप, महिपाल धीमान, अजय सिंघल आदि मौजूद रहे। बैठक से पहले नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed