फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bitter truth of love marriage

लव मैरिज के बाद युवती ने दिया ऐसा धोखा, युवक के पैरों तले खिसकी जमीन

Sat, 23 Dec 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 23 Dec 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
bitter truth of love marriage
marriage - फोटो : demo pic.

लड़की के प्यार पर भरोसा कर के एक लड़का उससे मंदिर में शादी करता है, लेकिन शादी के बाद युवती अपनी बात से मुकर जाती है। जिसके बाद युवक को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जो उसके लिए 'सजा' बन जाती है।

विज्ञापन


रानीखेत के एक युवक को राजस्थान की युवती से प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। परिजनों की शिकायत के बाद रानीखेत पहुंची राजस्थान पुलिस पहले युवती को अपने साथ ले गई बाद में राजस्थान पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


अपनी पत्नी को पाने के लिए युवक ने नैनीताल हाइकोर्ट में याचिका दायर की तो सुनवाई के दौरान युवती ने उसके साथ जाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद प्रदीप के घर से जबरन युवती को ले गए परिजन

bitter truth of love marriage
golu devta - फोटो : file photo
रानीखेत के इंद्रा बस्ती निवासी प्रदीप कुमार आर्य (21) का जोगीवाड़ा, डूंगरपुर (राजस्थान) की 18 वर्षीय युवती से एक विवाह समारोह में मुलाकात हुई थी। प्रदीप के मुताबिक वह बड़ौदा में एक निजी कंपनी में कार्य करता है।

कहा कि पहले तो युवती ने फोन पर उसे राजस्थान बुलाया, बाद में वह अपनी मर्जी से उसके साथ 9 नवंबर 2017 को रानीखेत आ गई। 11 नवंबर को पहले उन्होंने चितई स्थित गोल्ज्यू मंदिर में विवाह किया। बाद में 14 नवंबर को ताड़ीखेत स्थित आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लिए।

प्रदीप ने कहा कि बीते 17 नवंबर को युवती के दादा राजस्थान पुलिस के साथ उसके घर आ धमके और युवती को साथ लेकर रानीखेत थाने में पहुंच गए। वहां से युवती अपने परिजनों के साथ चली गई।
 

युवती ने युवक के खिलाफ राजस्थान में दर्ज कराया मुकदमा

bitter truth of love marriage
अदालत - फोटो : demo pic.
15 दिसंबर को युवती ने उसके खिलाफ थाना दोगड़ा, डूंगरपुर राजस्थान में मुकदमा भी पंजीकृत करवा दिया। इधर 20 नवंबर को युवक ने पत्नी को पाने के लिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की अदालत में हुई। 21 दिसंबर बृहस्पतिवार को युवती को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

जहां उसने युवक (प्रदीप) के साथ जाने के बजाय अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। इस पर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
 

राजस्थान पुलिस युवक को पकड़ कर ले गई

bitter truth of love marriage
arrest - फोटो : demo
सुनवाई के बाद युवक जैसे ही सूखाताल के समीप पहुंचा वैसे ही राजस्थान पुलिस उसे पकड़ ले गई। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हो गया।

बाद में राजस्थान पुलिस युवक प्रदीप को लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंची। इस दौरान युवक के वकील भी कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने बिना किसी कागजी कार्यवाही के युवक को राजस्थान ले जाने का विरोध किया।

बाद में कोतवाली प्रभारी विपिन चंद्र पंत ने राजस्थान पुलिस का समस्त ब्योरा रखने व युवक को ले जाने संबंधी सूचना उनसे लिखित रूप में ली। इसके बाद राजस्थान पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed