फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Birsani, Baniyawala, and Dunga emerge as winners in the

Dehradun News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बिरसनी, बनियावाला और डूंगा विजेता

Fri, 09 Oct 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 09 Oct 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Birsani, Baniyawala, and Dunga emerge as winners in the
हरबर्टपुर। गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसनी ने प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन जयन्त कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण ने विजेता टीमों को पदक प्रदान किए। बिरसनी को स्वर्ण, बनियावाला को रजत और डूंगा को कांस्य पदक मिला। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही टीमें 17 अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। आलोक बिजल्वाण ने विजेता टीमों और प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed