फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   birds learn hundreds of song.

पक्षियों के बारे में क्या यह सब जानते हैं आप?

Fri, 13 Mar 2015 03:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 13 Mar 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
birds learn hundreds of song.

पक्षियों की सुरीली आवाज सुनकर सुबह की शुरुआत करना आपको बेहद भाता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पक्षी सैकड़ों गीत याद रखते हैं।

विज्ञापन


पक्षी जीवन के शुरुआती दिनों में सुरीले गीत सीखते हैं, जिसके माध्यम से वह संवाद कायम करते हैं। गुरुवार को हरिद्वार में राष्ट्रीय पक्षी विज्ञान कार्यशाला के पांचवें दिन वैज्ञानिकों ने यह विचार रखे।

मंगलौर विश्वविद्यालय से आईं प्रोफेसर मोनिका सदानंदा ने बताया कि पक्षी अपने जन्म के शुरुआती दो से चार महीनों में सुरीले गीत सीखता है। अगर किसी कारण पक्षी गीत सीखने से चूक जाते हैं तो फिर वह अपने परिवार और अन्य सदस्यों से सामान्य संवाद स्थापित नहीं कर पाता है।
विज्ञापन


पक्षी जन्म के समय तुतलाता है। माता-पिता से गीत नहीं सीख पाने पर सुरीले पक्षी जीवनभर सिर्फ तुतलाने की स्थिति में रह जाता है।

पक्षी याद रखते हैं सैकड़ों गीत

birds learn hundreds of song.

जर्मनी से आए हैंन्स बिसफ ने बताया कि जैबरा फिंच पक्षी अपने दिमाग में आंखों के माध्यम से दिखाई देने वाले चित्रों की छाप बना लेता है, जिसके आधार पर वह वस्तुओं की पहचान करता है।

कार्यशाला में जीव विज्ञान संकाय डीन दिनेश भट्ट ने बताया कि पक्षियों के दो वर्ग हैं। पहला वर्ग जीवनभर अपने गीतों में नए गीत जोड़ता रहता है। जबकि दूसरा वर्ग माता-पिता से सीखे गीत ही गाता है।

प्रोफेसर विनय सेठी ने बताया कि विदेशी पक्षी ब्राउन थ्रेशर दिमाग में 800 गीतों को संग्रह करने में सक्षम हैं। देश के उद्यानों में रहने वाले दयाल पक्षी (मैगपाई) भी 900 से अधिक गानों का संग्रह दिमाग में रखता है। इन पक्षी की विशेषता है कि यह गीतों को बदल-बदल कर गाता है और एक ही गीत में अलग-अलग गीतों की शृंखला को भी जोड़ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed