फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   biopic on a dead woman found alive after nineteen month of kedarnath disaster

19 माह बाद जिंदा मिली पत्नी, इमोशनल कर देगी ये बॉयोपिक 

Thu, 29 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
biopic on a dead woman found alive after nineteen month of kedarnath disaster

कैसा होगा वो नजारा, ज‌ब एक मरी हुई पत्नी उसके प‌त‌ि को बहुत खोजबीन के 19 महीने बाद ज‌िंदा म‌िल गई। इस कपल की लव स्टोरी पर बनने वाली बॉयोप‌िक आपको भी इमोशनल कर देगी। पढ़‌िए क्या हुआ था तब...

विज्ञापन


विजेंद्र सिंह राठौर की आपबीती में लोगों को वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दंश देखने को मिलेंगे। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आए राठौर का परिवार भी आपदा की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन


इसमें राठौर की पत्नी लीला खो गई। वह भूखे-प्यासे अपनी पत्नी लीला को ढूंढते रहे। 19 महीने भटकने के बाद पत्नी मिली। राठौर की इस कहानी पर अब फिल्म बनाने की तैयारी है। दंगल फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इसके लिए राइट्स हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेंद्र सिंह राठौर की आपबीती की कहानी फिल्म निर्माता कपूर को बहुत भाई। खासतौर पर विजेंद्र का चरित्र उन्हें अच्छा लगा। विजेंद्र की दृढ़ इच्छा शक्ति और पत्नी से प्रेम कपूर को बहुत भाया।

अधिकारिक रूप से दिया था मृत घोषित, लेकिन विजेंद्र का दिल नहीं माना

biopic on a dead woman found alive after nineteen month of kedarnath disaster

सूत्रों का कहना है कि फिल्म का निर्देशन विनोद कापड़ी करेंगे। माना जा रहा है कि राठौर की आपबीती और संघर्ष की कहानी दर्शकों पर अलग तरह का प्रभाव डालेगी।

फिल्म की स्टोरी का खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें बताया गया कि विजेंद्र जब चारधाम यात्रा पर आए, उसी वक्त आपदा आ गई। बाढ़ में विजेंद्र की पत्नी बह गई।

अधिकारिक रूप से उसे मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन विजेंद्र का दिल यह मानने को तैयार नहीं हुआ और उन्होंने अपनी पत्नी की खोज शुरू कर दी। इस संघर्ष में विजेंद्र का पुश्तैनी मकान भी बिक गया।

उसने न रात देखी और न दिन एक हजार गांवों में जाकर पत्नी को तलाशा। इस दौरान उनके पांच बच्चों बेटी लक्ष्मी, पिंकी, पुष्पा, सीमा और बेटे सागर ने हौसला बंधाया। आखिर में तलाश पूरी हुई और लीला मिल गई।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed