उत्तराखंड में भी योगी इफेक्ट, सचिवालय के कर्मचारी ही नहीं अधिकारी भी करेंगे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर चलने लगे हैं। बुधवार को यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड सचिवालय के अधिकारियों के लिए एक नया फरमान जारी किया गया।
सचिवालय में आने वाले कर्मचारी ही नहीं अधिकारी भी अब बायोमीट्रिक मशीन में अपना अंगूठा टिकाने के बाद ही अंदर जाएंगे। बुधवार को सचिवालय प्रशासन की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव आनंद वर्धन के सामने इसके लिए तैयार की गईं गाइडलाइंस रखी गईं, जिन्हें एप्रूवल के लिए सीएम को भेज दिया गया। इसके अलावा सचिवालय में तैनात कर्मचारियों के तबादलों में एकरूपता लाने के लिए भी पॉलिसी बनाने की बात तय हुई है।
अनिवार्य रूप से लगानी होगी हाजिरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सचिवालय समेत तमाम कार्यालयों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसकी देखादेखी उत्तराखंड में भी यही कवायद शुरू की गई है। बुधवार को सीएम के निर्देशों के बाद प्रमुख सचिव आनंद वर्धन ने सचिवालय प्रशासन की बैठक में बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
यह भी तय हुआ है कि केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि सचिव, अपर सचिव आदि अधिकारी भी इसमें अपनी हाजिरी अनिवार्य रूप से दर्ज कराएंगे। इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन होगा। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सचिवालय का स्टाफ शासन-प्रशासन की धुरी है। उनके बेहतर व्यवहार का संदेश पूरे प्रदेश में जाता है।