फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Biometric machines installed in schools and Anganwadi centers.

Dehradun News: विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में लगे बायोमीट्रिक मशीन

Wed, 24 Dec 2025 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Biometric machines installed in schools and Anganwadi centers.
- ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

चकराता। विकासखंड की विभिन्न न्याय पंचायतों में संचालित प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने की मांग ग्रामीणों ने की है। इस संबंध में पूर्व प्रधान जगत राम नौटियाल ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

ज्ञापन में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों व कार्यकर्ताओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें स्थापित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। कई विद्यालयों में शिक्षक बारी-बारी से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं जबकि, अनेक आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुलते हैं या फिर लंबे समय तक बंद रहते हैं। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान त्यूना फतेह सिंह चौहान, ग्राम प्रधान बुरायला मायादत्त जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed