फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Binsar accident: CM Dhami sought answers from PCCF and all forest officers Uttarakhand News in hindi

बिनसर हादसा: सीएम धामी ने पीसीसीएफ व सभी वन अफसरों से किया जवाब तलब, कुछ और अफसरों पर गिर सकती है गाज

Sat, 15 Jun 2024 05:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

वनाग्नि की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देशों पर रिपोर्ट मांगी। लापरवाही होने पर कुछ और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
Binsar accident: CM Dhami sought answers from PCCF and all forest officers Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की भीषण घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने पीसीसीएफ (हॉफ) डॉ.धनंजय मोहन समेत सभी जिम्मेदार वन अधिकारियों का जवाब तलब किया है। सीएम ने उन सभी दिशा-निर्देशों पर हुई कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है, जो उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में हुई समीक्षा बैठकों में दिए थे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर कुछ और अफसरों पर गाज गिर सकती है। बता दें कि राज्य में वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया था और वह लोकसभा चुनाव प्रचार को बीच छोड़ कर उन्होंने समीक्षा बैठक में वन अधिकारियों को दफ्तरों से बाहर निकल कर फील्ड में जाने के निर्देश दिए थे। उनके आदेश के बाद पीसीसीएफ ने वन मुख्यालय में तैनात सभी प्रमुख वन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी थी और उन्हें क्षेत्रीय भ्रमण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: यादें संजोने के लिए जा रहे थे... एक झपकी ने ले ली 13 की जान; दिल दहलाने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री ने इस बारे में पूछा है कि कितने अधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण किया और उन्होंने वनाग्नि रोकने के लिए अपने क्या एक्शन प्लान उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री वनाग्नि पर काबू पाने के लिए अल्पकालिक उपायों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने वनाग्नि बुझाने के लिए फायर वाचर्स को उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए थे, इस बारे में भी उन्होंने जानकारी तलब की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed