फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bindal Basti became a cantonment in search of suspects

संदिग्धों की तलाश में बिंदाल बस्ती बनी छावनी

Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bindal Basti became a cantonment in search of suspects
बिंदाल बस्ती में संदिग्धों की तलाशी अभियान में जुटे पुलिसकर्मी। - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार तड़के बिंदाल बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरी बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां लोगों के घरों में चेकिंग की गई। इस दौरान 27 ऐसे लोग मिले, जिन्होंने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शहर और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह करीब 4:30 बजे कोतवाली व कैंट थाना पुलिस और पीएसी के सैकड़ों जवानों ने बिंदाल बस्ती को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान न किसी को यहां आने की अनुमति दी गई और न ही कोई यहां से बाहर गया। घर-घर जाकर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश की।
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा था कि इस बस्ती में कुछ संदिग्ध लोग बाहर से आकर रुकते हैं। यही वह बस्ती है जहां पर अक्सर शराब और नशा तस्करी की शिकायतें आती हैं। हालांकि, मंगलवार सुबह की तलाश में पुलिस के हाथ न तो संदिग्ध आया और न ही संदिग्ध वस्तु। इस दौरान 27 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने इन सभी का लगभग 2.70 लाख रुपये के (प्रत्येक से 10 हजार) चालान किया। सत्यापन के लिए कुल टीमें बनाई गई थीं। इस दौरान कुल 180 मकान चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चलेगा चेकिंग अभियान : एसएसपी
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि यदि इस तरह से चेकिंग की जाए तो नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। यह चेकिंग शहर की अन्य बस्तियों में भी चलाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में भी सत्यापन अभियान चलाए जाएंगे। बीते वर्षों में इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में विदेशियों के पकड़े जाने की जानकारी मिली है। लिहाजा, यहां पर सघन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed