फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bina maask ke pakade gae to dena hoga 500 rupaye jurmaana, doosaree baar 700 aur teesaree baar ek hajaar rupaye kee lagegee chapat

बिना मास्क के पकड़े गए तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, दूसरी बार 700 और तीसरी बार एक हजार रुपये की लगेगी चपत

Sat, 27 Nov 2021 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
bina maask ke pakade gae to dena hoga 500 rupaye jurmaana, doosaree baar 700 aur teesaree baar ek hajaar rupaye kee lagegee chapat
देहरादून राजधानी की सड़कों व बाजारों में बिना मॉस्क के घूमने वालों का यह खबर सावधान करने वाली है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षण लेने आए कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सारे एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी है कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से पांच रुपये का जुर्माना वसूला जाय। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर सात रुपये और तीसरी बार पकडे जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लिया जाय।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओ से जो भी गाइडलाइन जारी की गई हो उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाय। जो भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी का कहना है कि देखने में आ रहा है कि राजधानी की सड़कों, बाजारों में तमाम लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जो कोरोना बीमारी को दावत दे रहे हँ। जिलाधिकारी का कहना है कि पलटन बाजार समेत राजधानी के प्रमुख बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा और जो भी लोग बिना मास्क के पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
निरंजनपुर सब्जी मंडी में किसी भी दिन फैल सकता है कोरोना
बता दें कि निरंजनपुर स्थित मंडी में प्रतिदिन सुबह हजारों की संख्या में आढ़ती, कारोबारी व आम शहरी आते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इन तमाम आढ़तियों, कारोबारियों द्वारा मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। अमर उजाला संवाददाता ने जब मंडी समिति का भ्रमण किया तो ज्यादातर आढ़ती, कारोबारी बिना मास्क के नजर आए। यह पूछने पर कि आखिरकार मास्क क्यों नहीं लगा रखा है? तो ज्यादातर आढ़तियों, कारोबारियों का सीधा जवाब था कि कोरोना बीमारी समाप्त हो गई है और उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है लिहाजा वह मास्क का इस्तेमाल नही कर रहे हैं। लेकिन शायद ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को भी दोबारा कोरोना संक्रमण हो रहा है जो चिंताजनक पहलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed