फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bikes collide head-on, two injured

Dehradun News: बाइकों की आमने समाने की भिड़ंत, दो घायल

Sat, 20 Apr 2024 06:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Bikes collide head-on, two injured
शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला गांव के समीप दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस से झाझरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम सिंघनीवाला थाना सहसपुर निवासी सागर बाइक पर सवार होकर सिंघनीवाला से देहरादून की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिंघनीवाला गांव के समीप बाईपास पर स्थित संकरी पुलिया पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने सामने की जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें सागर के साथ ही दूसरी बाइक में सवार विजेंद्र निवासी मिट्ठीबेरी थाना प्रेमनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे से दोनों बाइकें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। जिन्हें आनन9फानन में एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। चौकी प्रभारी सभावाला राजेश असवाल ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी संभव है कि हादसा पटेलनगर थाना क्षेत्र की पेलियो चौकी क्षेत्र में हुआ हो, पटेलनगर पुलिस से भी इस बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed