फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News bike riding miscreants shot the youth standing outside the house

Dehradun: तुम ही मोईन हो...हां सुना और घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Sun, 20 Apr 2025 10:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 10:36 AM IST
सार

बाइक पर दो युवक आए थे। जबकि, उनका एक साथी दूर खड़ा हुआ था। इन दोनों युवकों ने पूछा कि तुम ही मोईन हो, जैसे ही उसने हां कहा और बाइक सवारों ने गोली चला दी।

विज्ञापन
Dehradun News bike riding miscreants shot the youth standing outside the house
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बंजारावाला के चानचक चौक पर शनिवार दोपहर घर के बाहर खड़े युवक को बाइक पर आए बदमाशों ने गोली मार दी। महज एक फीट की दूरी से चलाई गई गोली युवक के कंधे के पास छाती में लगी है। घायल युवक का पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते होना माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है। घायल ने युवकों की पहचान अपने ही गांव के रहने वालों के रूप में की है। उससे कुछ विवाद का भी पुलिस को पता चला है, जिनकी पुलिस तस्दीक कर रही है। घटना शनिवार को चानचक चौक स्थित साजिद मलिक के घर के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक साजिद मलिक का साला मोईन पुत्र यासीन गत पांच महीने से उनके घर पर रह रहा है। वह सहारनपुर के बिहारीगढ़ के गांव कुरड़ी खेड़ा का रहने वाला है। मोईन दोपहर करीब सवा दो बजे अपनी भांजी को स्कूल से घर लेकर आया था।
विज्ञापन


उसने भांजी को बाइक से नीचे उतारा और बाइक खड़ी करने लगा। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए और मोईन की छाती पर गोली चला दी। गोली तमंचे से चलाई गई थी, जो कि कंधे के नीचे लगी। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। घायल मोईन जमीन पर गिर गया और चिल्लाने लगा। आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए और बदमाशों की ओर भी दौड़े, लेकिन बदमाश वहां से दूर जा चुके थे। मोईन के जीजा ने उसे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रही बरातियों से भरी बस में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू; देखें वीडियो

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोईन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने बाइक सवार बदमाशों की पहचान भी की है। बताया है कि वह उसी के गांव कुरड़ीखेड़ा के ही रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि उस पर किसी पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। फिलहाल, बदमाशों की तलाश में चार टीमों को सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तुम ही मोईन हो... हां सुना और दाग दी गोली
घायल मोईन ने पुलिस को बताया है कि बाइक पर दो युवक आए थे। जबकि, उनका एक साथी दूर खड़ा हुआ था। इन दोनों युवकों ने पूछा कि तुम ही मोईन हो...। मोईन ने हां कहा...। कुरड़ीखेड़ा वाला... मोईन ने जैसे ही हां कहा पीछे बैठे युवक ने उसकी छाती पर गोली दाग दी। गनीमत रही कि युवक को गोली दिल से ऊपर कंधे के नीचे लगी। इस बात से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि रंजिश तो किसी से मोईन की थी, लेकिन गोली चलाने वाले बदमाश उसे नहीं जानते थे। लिहाजा, यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि मोईन से रंजिश रखने वालों ने उसे गोली मारने के लिए बदमाशों को भेजा था। हालांकि, मोईन उन्हें पहचान गया। बाइक सवार युवक उसके गांव के उनसे अलग समाज के रहने वाले थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। युवक घटना को अंजाम देने के बाद सहारनपुर की ओर ही भागे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed