{"_id":"5ddc3a8d8ebc3e54a75cbe1c","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-a-dumper-on-ballupur-flyover-dehradun-news-drn3272151176","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः बल्लूपुर फ्लाईओवर पर डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः बल्लूपुर फ्लाईओवर पर डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत
Tue, 26 Nov 2019 12:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लूपुर फ्लाई ओवर पर सोमवार तड़के आगे जा रहे डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठे दोस्त की हेलमेट पहनने के कारण जान बच गई। पीछे से टक्कर होने के कारण चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
त्यूणी निवासी रघुवीर शर्मा (25) शहर के चुक्खूवाला मोहल्ले में रहकर कैटरिंग का काम करता था। सोमवार तड़के चार बजे के करीब रघुवीर अपने दोस्त रितिक तोमर निवासी चकराता के साथ बाइक से प्रेमनगर में कै टरिंग का काम करने जा रहा था। बाइक चला रहा रघुबीर बिना हेलमेट के था, पीछे बैठे रितिक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
बल्लूपुर फ्लाई ओवर पर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में रघुवीर उछलकर डंपर से टकरा गया। इस कारण उसका सिर फट गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। इसके बाद सड़क पर लहूलुहान पड़े दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकाें ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि डंपर के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन