फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike rally held in honor of martyrs

शहीदों के सम्मान में निकाली बाइक रैली

Fri, 06 Mar 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rally held in honor of martyrs
डालनवाला जन कल्याण समित‌ि की और से शहीदों को श्रद्वांजंलि कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय बुलेट जाग?
डालनवाला जनकल्याण समिति व उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन की ओर से शहीदों के सम्मान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन जागरुकता बाइक रैली निकाली गई, जिससे लोगों को शहीदों के बलिदान के बारे में बताया गया। इस दौरान शहीदों के सम्मान में नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

सुबह डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी से बाइक रैली को पूर्व पार्षद टीटू त्यागी व आनंद त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें लोगों ने हाथों में शहीदों के सम्मान में पोस्टर पकड़े हुए थे। रैली लक्ष्मी रोड, फव्वारा चौक, 6 नंबर पुलिया, लाडपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस एमडीडीए कॉलोनी पार्क में संपन्न हुई। टीटू त्यागी ने कहा कि सेना के जवान देशवासियों की सुरक्षा में दिन-रात ड्यूटी करते हैं। अपने प्राण न्यौछावर करने से जवान कभी पीछे नहीं हटते। देशवासियों को भी उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
विज्ञापन

कैमरामैन एसोसिएशन के सदस्य मंगेश ने बताया कि छह मार्च को सामूहिक हवन व सात मार्च को शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सात मार्च को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगतगुरु राज राजेश्वराश्रम के महाराज शारदापीठाधीश्वर व पूर्व सीएम हरीश रावत होंगे। इस अवसर पर आनंद त्यागी, गुलशेर मियां, टीकाराम पांडे, भीम सिंह करासी, रोबिन त्यागी, मोंटी त्यागी, रफीक, परवीन वर्मा, किशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed