फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike owner changed in RTO office by forgery

Dehradun News: आरटीओ ऑफिस में फर्जीवाड़े से बदल दिया बाइक का मालिक

Tue, 29 Aug 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bike owner changed in RTO office by forgery
आरटीओ कार्यालय में एक अधिवक्ता की बाइक फर्जीवाड़ा कर किसी दूसरे के नाम कर दी गई। अधिवक्ता को जब इसका पता चला तो वह आरटीओ के पास पहुंचे। जांच हुई तो पता चला कि फाइल में भी किसी दूसरे के नाम के ही दस्तावेज लगे हैं। यह मामला खुलने के बाद अधिवक्ता की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




मामले में शिकायत अधिवक्ता सार्थक शर्मा निवासी सालावाला ने की है। सार्थक के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2016 में एक बाइक खरीदी थी। पिछले दिनों वह परिवहन एप पर अपनी बाइक का नंबर चेक कर रहे थे। इसमें उन्हें पता चला कि यह बाइक अब किसी माजिद के नाम पर हो गई है। अधिवक्ता के अनुसार वह किसी माजिद को जानते तक नहीं हैं और न ही कभी बाइक बेची है।
विज्ञापन




इस पर वह अपनी शिकायत को लेकर गत 25 अगस्त को आरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां आरटीओ ने दस्तावेज संबंधी फाइल मंगवाई तो पता चला कि इस फाइल में भी माजिद का ही नाम लिखा हुआ है। इसे दूसरा मालिक दर्शाया गया है। यानी यह मोटरसाइकिल सार्थक शर्मा के नाम से हटकर माजिद के नाम पर दर्ज कर दी गई। एसएचओ डालनवाला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यदि आरटीओ कार्यालय में किसी की मिलीभगत सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed