{"_id":"5da1979c8ebc3e93b147d18b","slug":"bike-owner-challan-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान से डरकर युवक बोला, साहब! आज छोड़ दो दोबारा बाइक लेकर नहीं निकलूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान से डरकर युवक बोला, साहब! आज छोड़ दो दोबारा बाइक लेकर नहीं निकलूंगा
Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
सार
- दर्शन लाल चौक पर बिना हेलमेट और फोन पर बतियाते हुए पकड़ा बाइकसवार, दस हजार का चालान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्शन लाल चौक पर एक युवक बिना हेलमेट और फोन पर बतियाते हुए पकड़ा तो जांच के दौरान उसके पास न बाइक के कागजात मिले और न ड्राइविंग लाइसेंस। इंश्योरेंस और प्रदूषण जांच केंद्र का प्रमाणपत्र भी नहीं था।
विज्ञापन
एआरटीओ ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही तो युवक गिड़गिड़ाने लगा। बोला ‘साहब! आज छोड़ दो, दोबारा बाइक लेकर सड़क पर नहीं निकलूंगा’। लेकिन, एआरटीओ ने उसकी एक नहीं सुनी और 10 हजार का चालान काट दिया। एक अन्य युवक का हेलमेट न पहनने पर एक हजार का चालान किया।
विज्ञापन
नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को पटेलनगर के लालपुल, निरंजनपुर, मंडी चौराहा और दर्शनलाल चौक पर अभियान चलाया गया। दर्शनलाल चौक पर दो बाइकसवार युवक बिना हेलमेट और मोबाइल फोन पर बतियाते हुए बाइक दौड़ाते पकड़े गए।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों ने दोनों से कागज दिखाने को कहा तो हेकड़ी दिखाने लगे। अधिकारियों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट का हवाला देते हुए दस-दस हजार रुपये जुर्माना ठोकने की बात कही तो दोनों की हेकड़ी निकल गई। उसके बाद दोनों युवक एआरटीओ के सामने गिड़गिड़ाने लगे। एक युवक ने कहा कि उसके पास कोई कागजात नहीं है।
यदि 10000 रुपये का जुर्माना लगाया तो दिवाली चौपट हो जाएगी। एआरटीओ ने गुजारिश को दरकिनार करते हुए दोनों की बाइकों का चालान कर दिया। एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को नए मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी देने के साथ गुजारिश की जा रही है कि वे जरूरी दस्तावेज साथ रखें। फिर भी कई युवा नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
15 वाहनों का चालान
एआरटीओ ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान खुलेआम एक्ट का उल्लंघन करने पर 15 चालकों का चालान किया है। एक्ट को लेकर इतनी सख्ती के बावजूद कई लोग एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं जो गलत है।