फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bike hit from standing truck two died

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसा इतना भीषण कि बाइक चालक का जबड़ा टूटकर सड़क पर बिखरा

Sun, 12 May 2019 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 May 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
bike hit from standing truck two died
दोनों युवकों की हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर स्थित जोगानाली के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरा गई। इस कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक दुकानदार और दूसरा सिडकुलकर्मी था।

विज्ञापन


हादसे की वजह ट्रक चालक की लापरवाही भी है जिसने ट्रक का डाला खुला छोड़ रखा था, जिसकी वजह से इसका इंडीकेटर नहीं दिख रहा था। वहीं, दोनों युवाओं ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक सुमित विश्वास का जबड़ा टूटकर सड़क पर बिखर गया था।

विज्ञापन

डाला खुला होने के कारण इंडिकेटर नहीं दिख रहा था

सुमित की उकरौली सितारगंज में मोबाइल की दुकान है, जबकि दीवान सिंह जीटीबी गाजियाबाद कंपनी सिडकुल सितारगंज में नौकरी करता था। वह पहाड़ी करौली सितारगंज में दोस्तों के साथ किराए पर रहता था। बाइक दीवान की थी।

जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या -यूपी 04 सीबी 4692 का डीजल शुक्रवार रात खत्म हो गया था। इस कारण चालक ने इसे जोगानाली के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसका डाला खुला होने के कारण इंडिकेटर नहीं दिख रहा था।

डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया

इसी दौरान शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हल्द्वानी में शॉपिंग कर सिडकुल उकरौली सितारगंज जा रही बिना नंबर की नई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक सवार ग्राम लछमपुर तारानवाड़ निवासी दीवान सिंह चौंठिया (24) पुत्र त्रिलोक सिंह और बैकुंठपुर शक्तिफार्म निवासी उसका साथी सुमित विश्वास (24) पुत्र गोपाल विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक से बाइक टकराने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान दीवान के साथी सिडकुलकर्मी उमेश कोटिया ने फोन मिलाया तो ग्रामीणों ने दीवान का फोन उठाकर उसे घटनाक्रम के बारे में बताया। वह दस किमी दूरी पर स्थित कमरे से मौके पर पहुंचा और 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को एसटीएच हल्द्वानी लाए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

‘हम नहीं सुधरेंगे’ और ‘दुनिया ने हमको दिया क्या?’

चोरगलिया मुख्य मार्ग जोगानाली के पास हुई दुर्घटना में मारे गए सुमित और दीवान की टी-शर्टों पर रंगबिरंगे अक्षरों से रोमन लिपि में ‘हम नहीं सुधरेंगे’ और ‘दुनिया ने हमको दिया क्या?’ लिखा था। 

बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौत हुई। सिर के अलावा शरीर के दूसरे अंगों में चोट के कहीं निशान नहीं मिले। अगर दोनों ने हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed