{"_id":"599915204f1c1b1b0e8b4b6b","slug":"bike-hit-a-vehicle-many-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त प्रेमी युगल की बाइक से हादसा, कई लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त प्रेमी युगल की बाइक से हादसा, कई लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
accident
राजपुर रोड पर शुक्रवार रात नशे में धुत्त बाइक सवार प्रेमी-युगल की मनमानी राहगीरों पर भारी पड़ गई। प्रेमी-युगल की बाइक लहराकर एक विक्रम से टकरा गई। हादसे में बाइकसवार युगल के अलावा विक्रम में सवार कई यात्री भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना एनआईवीएच के पास शुक्रवार रात हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साइकिल सवार युवक-युवती नशे में धुत्त थे और बेतरतीब ढंग से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे विक्रम से भिड़ गई। अचानक हुई टक्कर से विक्रम सवार कई यात्रियों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
जाखन निवासी नीतू आर्य के सिर में चोट लगी। इसके बाद अनियंत्रित बाइक साइड से निकल रही कार से टकरा गई। कार से टकराने के बाद बाइकसवार युवक और युवती उछलकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
हेलमेट न पहनने के कारण दोनों के सिर में काफी चोटें लगीं। हादसे के मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल-युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।