फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bihar smuggler arrested with 264 grams of charas

Dehradun News: 264 ग्राम चरस के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 06:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Bihar smuggler arrested with 264 grams of charas
सेलाकुई थाना पुलिस ने 264 ग्राम चरस के साथ बिहार के तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान धूलकोट के जंगल के पास एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 264 ग्राम चरस मिली। युवक की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के पचवारा थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद साहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हाल में सेलाकुई की शिवनगर बस्ती में रह रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पिछले साल भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed