{"_id":"1fdf210fe62a3aaad1ae4ce153175f30","slug":"bihar-election-effect-on-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार ने दिखाई कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार ने दिखाई कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की राह
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत में कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश की राह भी खोज रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत तो महागठबंधन के नेताओं से यह अपील करने की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरीश रावत के मुताबिक वे महागठबंधन के नेताओं से कहेंगे कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को आगे कर उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह से आगे आएं।
बीजापुर अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की जीत धर्मनिरपेक्षता की जीत है। महागठबंधन की जीत से अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश को लेकर भी उम्मीद कर सकती है। उत्तर प्रदेश में भी यूपीए अध्यक्ष को आगे रखकर महागठबंधन को इस तरह का प्रयोग करना चाहिए, जिससे धर्मनिरपेक्ष ताकतें आगे आ सकें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के मुताबिक बिहार में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर ही महागठबंधन बना था। उत्तर प्रदेश की राजनीति को मुख्यमंत्री ने अंधा मोड़ बताया और कहा कि बिहार जैसी पहल ही उत्तर प्रदेश को इस अंधे मोड़ से बाहर निकाल सकती है। बिहार में महागठबंधन की जीत से कांग्रेस की भी बांछें खिल गई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मुताबिक बिहार में महागठबंधन की जीत से यह साबित हो गया है कि भाजपा के अब अच्छे दिन नहीं रहे।
बिहार चुनाव में लोगों ने यह जता दिया है कि सांप्रदायिक ताकतों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भी बिहार चुनाव के निहितार्थ समझ लेने चाहिए।