{"_id":"676951001e782b95c804b845","slug":"biggest-incident-of-forest-fire-occurred-in-uttarakhand-read-all-updates-in-hindi-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: प्रदेश में हुई वनों में आग की सबसे बड़ी घटना, बुझने में लग गए 11 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: प्रदेश में हुई वनों में आग की सबसे बड़ी घटना, बुझने में लग गए 11 दिन
Mon, 23 Dec 2024 05:34 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:34 PM IST
सार
फायर सीजन 2023-2024 में आग की बड़ी घटना हुई थी। इसमें 24 घंटे से लेकर 15 दिन तक न बुझने वाली आग को शामिल किया गया।
विज्ञापन
जंगल की आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में वनों में आग की सबसे बड़ी घटना उत्तराखंड में रिपोर्ट हुई है। इसे बुझाने में 11 दिन लग गए थे। इस बात का उल्लेख फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 में किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में 10 ऐसे राज्यों को शामिल किया गया है, जहां पर फायर सीजन 2023-2024 में आग की बड़ी घटना हुई थी। इसमें 24 घंटे से लेकर 15 दिन तक न बुझने वाली आग को शामिल किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: आरक्षण को लेकर अंतिम सूची की गई जारी, 23 जनवरी को होंगे चुनाव, कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 24 घंटे से लेकर 10 से 11 दिन तक चलने वाली आग की घटना उत्तराखंड में अधिक हुई है। इसके बाद ओडिशा दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर हैं।