फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bigg Boss fame youtuber anurag dobhal named in another assault threat and data theft case

उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 12:18 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 14 Oct 2026 12:18 PM IST
सार

देहरादून में यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके-07 राइडर एक और मामले में नामजद हुए हैं। रायपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में युवक ने घर में घुसकर मारपीट करने, हथियार दिखाकर डराने और मोबाइल से निजी डेटा हासिल कर जबरन वीडियो अपलोड करवाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss fame youtuber anurag dobhal named in another assault threat and data theft case
अनुराग डोभाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ यूके-07 राइडर और उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ रायपुर थाने में घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, निजी डिजिटल डेटा चोरी करने और सामान ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता आयुष थपलियाल का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और दबाव बनाकर मोबाइल से निजी जानकारी हासिल करने के साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

आयुष के अनुसार, घटना तीन अक्तूबर 2026 की रात करीब आठ बजे विवेक विहार, नकरौंदा स्थित उसके घर पर हुई। आरोप है कि अनुराग डोभाल अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए घर में घुसा और उसके बाल खींचकर थप्पड़ मारे। इस दौरान छोटा पंडित उर्फ खुखरी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि टाइगर ने मोबाइल फोन छीन लिया।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया तो अनुराग ने मां और मौसी के पैर छूकर शांत रहने को कहा। हालांकि, आरोप है कि टाइगर और खुखरी ने कमर में हथियार दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी। उसे हरिद्वार के अभिषेक सैनी जैसा हश्र करने की भी धमकी दी गई। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मारपीट, अपहरण के प्रयास के एक मामले में अनुराग डोभाल और उसके तीन साथी पहले ही जेल में बंद हैं। जमानत के लिए अदालत में दायर उनकी याचिका भी खारिज हो गई है। इसके बाद एक और मामला दर्ज होने से उसकी मुश्किलें बढ़नीं तय हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: इन दिनों आबादी की ओर आ रहे भालू, हाइबरनेशन से पहले बढ़ाते हैं शरीर की चर्बी, विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

मोबाइल अनलॉक कराकर निजी डेटा लिया

आयुष का आरोप है कि परिवार को नुकसान पहुंचाने की आशंका के चलते उसे मोबाइल अनलॉक करना पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने फोन से निजी फोटो, वीडियो, संपर्क सूची और सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारी समेत व्यक्तिगत डेटा अपने पास ट्रांसफर कर लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे अपनी बात के अनुसार वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करने के लिए मजबूर किया गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जाते समय आरोपी उसका ब्लूटूथ हेडसेट, रे-बैन धूप का चश्मा, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव और आईफोन का मूल चार्जर भी ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुराग डोभाल और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed