फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big tiger seen in tanakpur

सड़क पर चल रहे थे राहगीर, तभी सामने आ गया विशाल बाघ और फिर...

Wed, 27 Dec 2017 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून 
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून  Updated Wed, 27 Dec 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
big tiger seen in tanakpur
tiger - फोटो : google

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा तीन पुलिया के पास ऑल वेदर रोड निर्माण में लगे श्रमिक अचानक भाग खड़े हुए। देखा तो उनसे थोड़ी दूरी पर विशालकाय बाघ खड़ा था। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे ककरालीगेट व किरोड़ा के बीच राजमार्ग के तीन पुलिया के पास एक बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखते ही मार्ग निर्माण का कार्य कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। राहगीरों ने बाघ को देखा।
विज्ञापन


बाघ बिना डरे कुछ देर तक चहलकदमी करता रहा और फिर शारदा वन रेंज के द्वावन चौकी के जंगल से रोड क्रास कर ककरालीगेट की ओर चला गया। 

ककराली गेट क्षेत्र में हैं चार बाघ

big tiger seen in tanakpur
tiger - फोटो : google
एसडीओ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ समय से बाघ की लोकेशन इसी क्षेत्र में दिखाई दे रही है। हालांकि बाघ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे व निगरानी के लिए दर्जनों ट्रेप कैमरे जंगल में लगाए गए हैं।

इस क्षेत्र में चार बाघ विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक बाघ काफी घातक है, जिसने जनहानि भी पहुंचाई है।

उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि वह अनावश्यक जंगल में न जाएं। विभागीय टीम बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed