फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big relief to 60 thousand B.ED students for Admission in TET

उत्तराखंड: 60 हजार से अधिक बीएड धारकों को बड़ी राहत, इतने अंकों में भी टीईटी में हो सकेंगे शामिल

Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
सार

  • टीईटी के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंकों की अनिवार्यता खत्म

विज्ञापन
Big relief to 60 thousand B.ED students for Admission in TET
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में 60 हजार से अधिक बीएड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अपर शिक्षा निदेशक वीरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक एनसीटीई ने जुलाई 2011 से पूर्व की स्नातक परीक्षा में 50 फीसदी से कम अंक पाने वाले इन बीएड धारकों को टीईटी में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इन अभ्यर्थियों के स्नातक परीक्षा में अंक चाहे कुछ भी हों, वे अब शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन


शिक्षक बनने के लिए टीईटी को अनिवार्य किया गया है, लेकिन शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी केवल वे ही अभ्यर्थी बैठ सकते हैं, जिनके स्नातक में कम से कम 50 फीसदी अंक हों, यही वजह है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में बीएड धारक टीईटी नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब 2011 से पूर्व के उन बीएड धारकों को एनसीटीई की ओर से राहत दी गई है। दरअसल, एनसीटीई ने 13 नवंबर 2019 को नोटिफिकेशन में 23 अगस्त 2010 व 29 जुलाई 2011 के पूर्व आदेशों में संशोधन कर दिया है। 

विज्ञापन

एनसीटीई की ओर से कहा गया है कि 2011 से पूर्व के स्नातक में 50 फीसदी से कम अंक पाने वाले बीएड धारक भी टीईटी परीक्षा में बैठ सकेंगे। वहीं 2011 के बाद के उन बीएड धारकों के लिए भी राहत है, जिनके यूजी या पीजी में से किसी एक में 50 फीसदी या फिर इससे अधिक अंक हैं। अब यूजी या पीजी में से किसी एक में 50 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठ सकेंगे।

एनसीटीई के इस नोटिफिकेशन के बाद उत्तराखंड टीईटी के नियम में खुद ही बदलाव हो जाएगा। उत्तराखंड टीईटी में इस तरह का प्रावधान किया गया है कि एनसीटीई की ओर से समय-समय पर जो भी संशोधन किया जाएगा, उसी के अनुरूप उत्तराखंड टीईटी के नियमों में खुद ही बदलाव हो जाएगा।- वीरेंद्र सिंह रावत, अपर शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed