फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big pension fraud caught by Aadhaar in uttarakhand

पेंशन को लेकर हुए इस फर्जीवाड़े के बारे में जानकर, आपकी आंखे खुली रह जाएंगी

Sun, 25 Mar 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Mar 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
Big pension fraud caught by Aadhaar in uttarakhand

यहां पेंशन को लेकर एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है कि, आप यकीन नहीं कर पाएंगे। वृद्धावस्था पेंशन खाता आधार कार्ड से लिंक होते ही समाज कल्याण विभाग के 200

विज्ञापन

200 दंपत्तियों की पेंशन निरस्त हो गई है।

यह फर्जीवाड़ा केंद्र सरकार के पोर्टल पर वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों की सूचना मांगे जाने पर पकड़ा गया। केंद्र के पोर्टल पर ऐसे दो सौ दंपती मिले हैं, जो समाज कल्याण विभाग की खामियों का फायदा उठाकर पेंशन का दोहरा लाभ ले रहे थे।
विज्ञापन


वृद्धावस्था पेंशन योजना पर लगातार उठ रहे सवालों के बाद केंद्र सरकार ने दो साल पहले पेंशन प्रणाली को आधार कार्ड से लिंक करने का निर्णय लिया था। इसी प्रक्रिया में बड़ी संख्या में पेंशनधारक सामने आए जिनमें पति-पत्नी दोनों को पेंशन मिल रही थी। ऐसे दो सौ लोगों की वृद्धावस्था पेंशन निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक को भेजी सूची

Big pension fraud caught by Aadhaar in uttarakhand
aadhaar card

वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाएं 90 फीसदी से अधिक आधार लिंक हो गई हैं। इनमें वृद्धावस्था के भी 47 हजार से ज्यादा लाभार्थियों ने अपना पेंशन खाता भी आधार से लिंक कराया है। इन दिनों केंद्र सरकार के पोर्टल पर आधार से लिंक किए वृद्धावस्था पेंशनधारकों की जांच की जा रही है।

इसी जांच में पकड़े जाने पर दो सौ पेंशनधारकों पर कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार यदि परिवार में पति व पत्नी दोनों वृद्ध हैं तोे सिर्फ  एक ही व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।

बैंक को भेजी सूची
फर्जी वृद्धावस्था पेंशन का मामला पकड़े में आने के बाद समाज कल्याण विभाग ने अपात्र लोगों की सूची संबंधित बैंकों को भी भेजी है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग ने बैंक से दोहरा लाभ लेने वालों का पूरा ब्योरा मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

यह है नियम

Big pension fraud caught by Aadhaar in uttarakhand

यह है नियम
सरकार के नियमों की ओर ध्यान दें तो यदि परिवार में पति व पत्नी दोनों वृद्ध हैं तो विभाग की ओर से सिर्फ  एक ही व्यक्ति को पेंशन जारी की जाएंगी। यदि दोनों व्यक्ति पेंशन ले रहे हैं तो वह नियमानुसार गलत है। हर माह पेंशन के तौर पर एक हजार रुपये मिलते हैं।

आधार कार्ड से लिंक होने के बाद केंद्र सरकार के पोर्टल के माध्यम से इन अपात्र पेंशनधारकों का खुलासा हुआ है। इसके बाद सभी अपात्रों की पेंशन निरस्त कर दी गई है। रिकवरी के बाबत शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed