फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big incident in Chamoli man and sister-in-law died due to lightning

चमोली में दर्दनाक हादसा: बिजली गिरने से देवर-भाभी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 30 Sep 2023 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Sep 2023 09:27 AM IST
सार

मोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
big incident in Chamoli man and sister-in-law died due to lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे। 
विज्ञापन


हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर  में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed