फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big fraud in aadhaar card making in haridwar village

OMG! इस गांव के 800 परिवार में एक ही दिन पैदा हुआ हर शख्स, घरवाले हैरान

Fri, 27 Oct 2017 10:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Oct 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
big fraud in aadhaar card making in haridwar village

जानकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह खबर पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक गांव के तकरीबन 800 परिवारों का हर शख्स का जन्म 1 जनवरी को ही हुआ है।

विज्ञापन


जी हां, उनका आधार कार्ड देखकर तो यही पता लगता है कि सबका जन्म एक ही दिन हुआ है। हालांकि जानकार इसके आधार कार्ड की गड़बड़ी बता रहे हैं। यह मामला है हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर दूर खाटा गांव का।  आधार कार्ड के डेटा के हिसाब से, खाटा गांव के मोहम्मद खान की जन्मतिथि 1 जनवरी है।
विज्ञापन


वहीं, उनके पड़ोसी अलफदीन की जन्मतिथि भी 1 जनवरी है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, इस गांव के 800 परिवार के हर सदस्य का जन्म आधार के हिसाब से 1 जनवरी को हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशनकार्ड और वोटरआईडी में भी झोल

big fraud in aadhaar card making in haridwar village

सभी ग्रामीणों ने आधार बनवाते वक्त अपने पहचान पत्र और वोटर आईडी दिए थे, इसके बावजूद इतने बड़े स्तर पर लापरवाही सामने आई है। अलफदीन कहते हैं, 'हमसे कहा गया था कि हमें यूनीक पहचान नंबर मिलेगा। इसमें यूनीक क्या है?

बता दें कि,  इससे पहले अगस्त में आगरा जिले के तीन गांवों और इलाहाबाद के एक गांव में भी सभी की जन्मतिथि 1 जनवरी छपकर आई थी। उन्होंने बताया कि इस गांव के लोगों के राशनकार्ड और वोटरआईडी व आधार सबमें अलग अलग जानकारी है।

उप ग्रामप्रधान मोहम्मद इमरान का कहना है कि लोगों ने अपने राशन कार्ड और वोटर कार्ड की कॉपी जमा की थीं। इसके बाद जब आधार बनकर आया तो यह खुलासा हुआ। यह एजेंसी की गलती है। इससे लोग भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed