फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big fire in nepal

नेपाल में भीषण अग्निकांडः पेट्रोल पंप, बैंक, वाहन और दुकान हुए राख

Mon, 03 Apr 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 03 Apr 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
big fire in nepal
fire - फोटो : amar ujala

पश्चिमी नेपाल के डोटी जिले के दीपायल सिलगड़ी क्षेत्र अंतर्गत पीपला बाजार में रविवार को एक पेट्रोल पंप में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


आग ने राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक, सराफा की दुकान, दो मोटर साइकिल और आठ दुकानों को चपेट में ले लिया। डोटी जिला मुख्यालय से पहुंची फायरब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं कर पाई।
विज्ञापन


इसके बाद बैतड़ी और डडेलधुरा जिला मुख्यालय से भी दमकल मौके पर बुलाई गईं। अग्निकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और धुआं काफी दूर तक फैल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से एक वाहन में भरा जा रहा था पेट्रोल 

big fire in nepal

डोटी के पुलिस अधीक्षक मोहन देव जोशी के अनुसार यह आग रविवार दोपहर बाद करीब 12 बजे उस समय लगी, जब पीपला बाजार स्थित जीबी ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप से एक वाहन में पेट्रोल भरा जा रहा था।

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे पंप को चपेट में ले लिया। पेट्रोल और डीजल से आग भड़क गई। आग से करोड़ों की संपत्ति को नुकसान की आशंका है। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायरब्रिगेड की टीम आग को अन्य इलाकों में फैलने से रोकने का प्रयास कर रही हैं। पीपला बाजार में भारी अफरातफरी का माहौल है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

डोटी जिला प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस भी अपने स्तर से जांच करेगी। अभी पहली वरीयता आग पर काबू पाने की है। उन्होंने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed