आधार कार्ड को लेकर आई अच्छी खबर, अब नहीं होगी इन लोगों को परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण निदेशालय ने शारीरिक रूप से दिव्यांग, बीमार और अधिक आयु के कारण चलने में लाचार लोगों का घर जाकर आधार कार्ड बनाने की योजना बनाई है।
निदेशालय का मानना है कि इससे पेंशन योजना में आधार कार्ड से लिंक करने की औपचारिकता भी पूरी हो जाएगी।
समाज कल्याण निदेशालय के सहायक निदेशक केआर जोशी ने सभी जिलों के समाज कल्याण अधिकारी और प्रोबेशन अधिकारियों को पत्र भेजा है।
14 अगस्त तक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने को कहा
पत्र में सभी अधिकारियों से ऐसे लाभार्थियों की रिपोर्ट मांगी गई है, जिन्होंने अभी तक शारीरिक रूप से दिव्यांग, बीमारी और अधिक आयु के कारण चलने फिरने में असमर्थता के चलते अभी तक आधार कार्ड नहीं बनाया है।
सहायक निदेशक जोशी के अनुसार ऐसे लाभार्थियों के घर-घर जाकर आधार कार्ड बनाने की योजना है। 14 अगस्त तक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
रिपोर्ट मिलने के बाद कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि करीब 79 हजार पेंशनधारक हैं, जिन्होंने आधार कार्ड नहीं दिया है।