फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big debt on uttarakhand farmers

4500 किसानों पर सहकारी समितियों का 38 करोड़ कर्ज

Fri, 14 Jul 2017 10:14 AM IST
सुनील दिवाकर/ अमर उजाला, बाजपुर
सुनील दिवाकर/ अमर उजाला, बाजपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
big debt on uttarakhand farmers
किसान

बाजपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पांच सहकारी समितियों के 4525 किसानों पर करीब 38.77 करोड़ रुपये ऋण बकाया है। खेतीबाड़ी में लगातार हो रहे नुकसान से किसान कर्ज नही चुका पा रहे हैं। किसानों से ऋण वसूली के लिए समितियों में 30 जून तक के बकायादारों की सूची तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


बाजपुर क्षेत्र में बाजपुर प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति के 750 किसानों पर पांच करोड़ 40 लाख, बाजपुर द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति के 795 किसानों पर 7.64 करोड़ रुपये, केलाखेड़ा किसान सेवा सहकारी समिति के 900 किसानों पर नौ करोड़ रुपये, फौजी कॉलोनी साधन सेवा सहकारी समिति के 627 किसानों पर 7.87 करोड़ रुपये, बरहैनी बहुउद्देशीय दीर्घाकार सहकारी समिति के 1018 किसानों पर 5.82 करोड़ रुपये, बन्नाखेड़ा किसान सेवा सहकारी समिति के 435 किसानों पर 3.10 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।
विज्ञापन


बन्नाखेड़ा सहकारी समिति एमडी श्याम पाल यादव ने बताया कि समितियों के माध्यम से किसानों को धान और गेहूं की फसल पर प्रति एकड़ के आधार पर 26,500 रुपये नकद और 5100 रुपये का खाद और बीज दवाइयों के रूप में दिया जाता है। ऋण बकाया जमा करने की अवधि जून और मार्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना दबाव बनाए कर्ज की वसूली की जाए : बेहड़
ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुभाष बेहड़ ने बताया कि जिले भर के बैंक शाखा प्रबंधकों से ऋण वसूली में किसानों पर किसी प्रकार का सख्त दबाव न डालने के निर्देश दिए हैं। किसानों से ऋण वसूली के लिए व्यवहारिकता पूर्वक बातचीत की जाए। जिससे किसान तनाव में ना आ सके। किसानों को पिछले तीन साल से लगातार खेतीबाड़ी में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। समितियों से वसूली करने में किसानों पर दबाव न डालने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed