आंचल दूध का पैकेट लेते हैं तो पढ़िए ये खबर, खरीदते वक्त आपका ध्यान नहीं गया होगा
निजी क्षेत्र से मुकाबला करने के लिए अब आंचल ने दूध के नया तरीका निकाला है। जिस पर अधिकतर ग्राहकों का ध्यान नहीं गया।
आंचल ने दूध के पैकेट के दाम कम करते हुए वजन को भी कम कर दिया गया है। अब 450 एमएल के पैकेट में दाम 20 रुपये में मिलेगा।
इससे पूर्व उपभोक्ता को 500 एमएल दूध 21 रुपये में मिलता था। पुरानी दर के हिसाब से देखा जाए तो आंचल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं।
चंपावत दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने अपने एजेंटों के कमीशन में इजाफा किया है।
दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि दूध के पैकेट में ये बदलाव निजी क्षेत्र के पैकेट वाले दूध से मिल रही प्रतिस्पर्धा के चलते किया है।
निजी कंपनियों के दूध 450 एमएल का था, जिसका दाम डेयरी के 500 एमएल पैकेट से कम था। इसके चलते दुग्ध संघ की बिक्री में करीब 33 प्रतिशत कमी आ गई थी।
24 पैकेट की बिक्री पर एजेंटों को एक पैकेट फ्री
पिछले साल अगस्त में आंचल दूध की बिक्री 3700 लीटर से अधिक थी। इस समय करीब 2500 लीटर है।
प्रबंधक मेहता ने बताया कि एजेंटों का कमीशन बढ़ाया गया है। साथ ही 24 पैकेट की बिक्री पर एजेंटों को एक पैकेट फ्री में मिलेगा।
ये स्कीम अगले साल 28 फरवरी तक जारी रहेगी। पुराने दर पर 450 एमएल दूध की कीमत 18.90 रुपये थी। इस हिसाब से देखा जाए तो आंचल ने इस दूध के पैकेट के दाम में करीब एक रुपये का इजाफा किया है।