फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big administrative transfer in uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच जिलों के DM बदले

Fri, 28 Apr 2017 03:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
big administrative transfer in uttarakhand
sa murugesan

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने पहला बड़ा बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। सरकार ने पांच जिलों में डीएम बदल दिए हैं। हरिद्वार के डीएम एसए मुरुगेशन को दून का नया डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार का नया डीएम दीपक रावत को बनाया गया है। नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में भी नए डीएम तैनात किए गए हैं। शासन स्तर पर भी कई वरिष्ठ अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव वैकल्पिक ऊर्जा, गृह एवं कारागार डॉ. उमाकांत पंवार को वर्तमान पदभार के साथ प्रमुख सचिव नियोजन एवं सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। सचिव पशुपालन एवं मत्स्य आर. मीनाक्षी सुंदरम को सहकारिता, दुग्ध एवं दुग्ध विकास का अतिरिक्त प्रभार, सचिव गन्ना-चीनी उद्योग, गृह, कारागार, सूचना एवं लोक संपर्क, महानिदेशक सूचना एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल विनोद शर्मा को प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन के पदभार से अवमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सचिव मुख्यमंत्री, पर्यटन, खनन, प्रोटोकाल, संस्कृति, धर्मस्व, खेल, युवा कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, सामान्य प्रशासन, निदेशक खेल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद शैलेश बगोली को प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन के पदभार से अवमुक्त किया गया।

इनके भी हुए तबादले

big administrative transfer in uttarakhand
तबादला - फोटो : demo pics

प्रभारी सचिव सहकारिता, दुग्ध एवं दुग्ध विकास तथा निबंधक विजय कुमार ढौंडियाल को वर्तमान पदभार से अवमुक्त कर सामान्य प्रशासन का प्रभारी सचिव तैनात किया गया। जिलाधिकारी पौड़ी चंद्रशेखर भट्ट को प्रभारी सचिव विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, पंचायती राज, सूचना और महानिदेशक सूचना, देहरादून के डीएम रविंद्र नाथ रमन को अब प्रभारी सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा बॉयोटेकभनोलॉजी का प्रभार दिया गया। एसए मुरूगेशन को डीएम हरिद्वार, उपाध्यक्ष एचडीए एवं मेलाधिकारी पद से अवमुक्त करते हुए डीएम देहरादून बनाया गया।

अपर सचिव सचिवालय प्रशासन, आवास, अपर परियोजना अधिकारी उडा सुशील कुमार को अब डीएम पौड़ी बनाया गया। डीएम नैनीताल दीपक रावत अब डीएम हरिद्वार होंगे। उनके पास उपाध्यक्ष एचडीए और मेलाधिकारी हरिद्वार का प्रभार भी रहेगा।  अपर सचिव प्राथमिक शिक्षा, छात्र कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी को अब नैनीताल का डीएम बनाया गया। टिहरी डीएम इंदुधर को शासन में अपर सचिव बनाया गया। अपर सचिव वित्त सोनिका को डीएम टिहरी तैनात किया गया। अपर सचिव पशुपालन कैप्टन अलोक शेखर तिवारी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, एपीडी(एसएसए, रमसा, एसएलएमए), एसपीडी(रमसा), सदस्य सचिव(एसएलएमए), एसपीडी(एसएसए) का प्रभार दिया गया।

अपर सचिव सहकारिता बाल मयंक मिश्रा को अपर सचिव राजस्व, दुग्ध विकास एवं महिला डेरी तथा निबंधक सहकारिता का दायित्व दिया गया। अपर सचिव दुग्ध विकास आनंद स्वरूप को अपर सचिव सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य तथा निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेरी का प्रभार दिया गया। निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेरी ललित मोहन रयाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. मेहरबान सिंह को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया। अपर सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, आयुष, मत्स्य पालन तथा ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज जीबी ओली से अपर सचिव मुख्यमंत्री और स्टाफ ऑफिसर अपर मुख्य सचिव का पदभार वापस लिया गया। सचिवालय सेवा के प्रदीप सिंह रावत को मौजूदा प्रभार के साथ अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed