फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big action against illegal madrasas in Haridwar Uttarakhand Dhami Government

Haridwar: अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, लोगों से की गई शांति बनाए रखने की अपील

Tue, 25 Mar 2025 02:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Mar 2025 02:02 PM IST
सार

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हरिद्वार में आज बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रदेश में 500 से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 136 मदरसों को कागजात पूरे न होने पर सील किया जा चुका है।

विज्ञापन
Big action against illegal madrasas in Haridwar Uttarakhand Dhami Government
हरिद्वार में अवैध मदरसों पर कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में पहुंची प्रशासन की टीम ने यहां अवैध मदरसों को सील किया। दस्तावेजों की गहन जांच की गई। वहीं स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित मदरसों पर प्रदेश सरकार शिकंजा कसती जा रही है। उत्तराखंड सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। बीते एक माह से प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Vikasnagar News:  मां ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, बीमार रहने से थी परेशान

देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को सहसपुर के एक बड़े मदरसे को अवैध निर्माण मामले में पूर्व में दिए नोटिस के बाद सील कर दिया। उक्त मदरसे ने बिना प्राधिकरण की अनुमति के एक मंजिल का अवैध रूप से निर्माण कर लिया था।

सवाल है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि देवभूमि में संचालित हो रहे इन मदरसों के लिए कहीं दूसरे देशों से फंडिंग तो नहीं हो रही है। वहीं हरिद्वार में भी अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed