फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhupinder kaur aulakh new secretary of uttarakhand governor

डॉ. भूपिंदर कौर औलख बनीं उत्तराखंड राज्यपाल की सचिव

Thu, 08 Dec 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Dec 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
bhupinder kaur aulakh new secretary of uttarakhand governor
पुस्तक का विमोचन करते गवर्नर - फोटो : file photo

उत्तराखंड शासन में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण डॉ. भूपिन्दर कौर औलख को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव राज्यपाल का पदभार भी दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अधिकारिक आदेश जारी होने के बाद उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। तत्पश्चत डॉ. औलख ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इसके पूर्व वे अपर सचिव राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल के सचिव रहे अरुण कुमार ढौंड़ियाल ने अस्वस्थता के चलते कार्यमुक्त करने का अनुरोध राज्यपाल से किया था। राज्यपाल ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया, जिसके चलते यह पद रिक्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन स्तर से बुधवार को डॉ. भूपिन्दर कौर औलख को राज्यपाल के सचिव बनाने के आदेश जारी कर दिए गए। वे अपने मौजूदा प्रभार के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव का काम देखेंगी।

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष बनेंगे रिटा. जस्टिस जगदीश भल्ला
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश जगदीश भल्ला का नाम तय हो गया है। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो इसके लिए घोषणा किए जाने की औपचारिकता शेष है।


जस्टिस भल्ला हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायाधीश रहने के अलावा हिमाचल और राजस्थान हाईकोर्ट में बतौर मुख्य न्यायाधीश अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे वर्र्ष 11-16 तक पंजाब मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed