{"_id":"6402fe1b642f771bb509a593","slug":"bhotia-tribe-protest-outrage-among-people-for-making-objectionable-remarks-took-out-a-rally-uttarakhand-news-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: भोटिया जनजाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फूटा समुदाय के लोगों का गुस्सा, आक्रोश रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: भोटिया जनजाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फूटा समुदाय के लोगों का गुस्सा, आक्रोश रैली निकाली
Sat, 04 Mar 2023 01:53 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:53 PM IST
सार
भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर समुदाय के लोग भड़क गए। विरोध में आज शनिवार को समुदाय के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन
भोटिया जनजाति के लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोटिया जनजाति पर इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चमोली में भोटिया जनजाति समूह ने जिला मुख्यालय पर विशाल रैली निकालकर आक्रोश जताया। नीति और माना घाटी से पहुंचे भोटिया जनजाति की महिलाओं- पुरुषों और बच्चों ने शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन से शीघ्र उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: लूट के बाद घर में अकेली रह रही 75 साल की बुजुर्ग की निर्मम हत्या, वारदात से सनसनी
विज्ञापन
आरोप है कि शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित ने इंटरनेट मीडिया में भोटिया जनजाति समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन