{"_id":"6824ed40bc9987c24e02405c","slug":"bhms-first-year-main-exam-from-may-26-dehradun-news-c-5-1-drn1031-690543-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बीएचएमएस प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा 26 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बीएचएमएस प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा 26 मई से
विज्ञापन
I
IIउत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने बीएचएमएस प्रथम व्यावसायिक सत्र 2022 के छात्रों के लिए मुख्य परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 26 मई से शुरू होकर नौ जून तक चलेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामजी शरण शर्मा ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा फॉर्म और निर्धारित शुल्क 20 मई तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। परीक्षा समिति के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था जरूरी होगी। परीक्षा कक्ष केवल भू-तल या प्रथम तल पर ही बनाए जाएंगे। 30 छात्रों पर दो निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक होगी। परीक्षा केंद्रों की जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।I
I
I
I
I
I
I
Iबीएएमएस अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षा 23 से
I
Iबीएएमएस अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षा 23 मई से शुरू होगी, जो 31 मई तक चलेगी। विवि प्रशासन ने इसकी सारिणी जारी कर दी है। कुलसचिव रामजी शरण शर्मा ने कहा कि परीक्षा फार्म और निर्धारित शुल्क 17 मई तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। परिसर के निदेशक व निजी संस्थान छात्रों से प्राप्त शुल्क का समेकित ड्राॅफ्ट तैयार कर सूची सहित विवि को उपलब्ध कराएंगे। प्रवेश पत्र पूर्ण रूप से भरा होना चाहिए और उस पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर और प्राचार्य के हस्ताक्षर मय मुहर अंकित होने चाहिए।I