फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bheem App will mandatory for state employee

आधार बेस्ड भीम एप राज्य कर्मियों के लिए होगा अनिवार्य

Sat, 15 Apr 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Apr 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bheem App will mandatory for state employee
त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित डिजिधन मेला कार्यक्रम में कहा कि राज्य कर्मियों के लिए आधार बेस्ड भीम एप को अनिवार्य किया जाएगा। नकद की जगह डिजिटल भुगतान के कई लाभ हैं। यह सुविधाजनक होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहतर है। हमें कैशलैस ट्रांजेक्शन को अपनाना होगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि डिजिटल तरीका पर्यावरण के साथ देश की सुरक्षा में भी मददगार है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा। डिजिधन आज के युवा भारत की आवश्यकता है। पहले लैस कैश को अपनाना है और फिर कैश लैस समाज की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ने छूआछूत से रहित, समान अवसर युक्त देश निर्माण की नींव रखी थी।
विज्ञापन


उनके सपनों को इन्हीं माध्यमों से आगे बढ़ाना है। भीम आधार एप की शुरुआत के पीछे प्रधानमंत्री की न्यू इंडिया की सोच है। देहरादून के मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा कि नगर निगम में डिजिटल पेमेंट को अपनाया जा रहा है। इससे पूर्व सीएम ने विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को देखा। इसके बाद डिजीधन मेला के तहत आयोजित स्लोगन, पेंटिंग, भाषण  और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जब पीएम द्वारा देहरादून के भरत को डिजिटल भुगतान और लकी ड्रा में चुने जाने पर पुरस्कार प्रदान किया गया, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काउ, मुख्य सचिव  एस. रामास्वामी, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, एसबीआई के डीजीएम सुखबीर मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, महिला समूह के लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed