{"_id":"58f1befc4f1c1b1c11cf5880","slug":"bheem-app-will-mandatory-for-state-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार बेस्ड भीम एप राज्य कर्मियों के लिए होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार बेस्ड भीम एप राज्य कर्मियों के लिए होगा अनिवार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Apr 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित डिजिधन मेला कार्यक्रम में कहा कि राज्य कर्मियों के लिए आधार बेस्ड भीम एप को अनिवार्य किया जाएगा। नकद की जगह डिजिटल भुगतान के कई लाभ हैं। यह सुविधाजनक होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहतर है। हमें कैशलैस ट्रांजेक्शन को अपनाना होगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि डिजिटल तरीका पर्यावरण के साथ देश की सुरक्षा में भी मददगार है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा। डिजिधन आज के युवा भारत की आवश्यकता है। पहले लैस कैश को अपनाना है और फिर कैश लैस समाज की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ने छूआछूत से रहित, समान अवसर युक्त देश निर्माण की नींव रखी थी।
विज्ञापन
उनके सपनों को इन्हीं माध्यमों से आगे बढ़ाना है। भीम आधार एप की शुरुआत के पीछे प्रधानमंत्री की न्यू इंडिया की सोच है। देहरादून के मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा कि नगर निगम में डिजिटल पेमेंट को अपनाया जा रहा है। इससे पूर्व सीएम ने विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को देखा। इसके बाद डिजीधन मेला के तहत आयोजित स्लोगन, पेंटिंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस दौरान नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जब पीएम द्वारा देहरादून के भरत को डिजिटल भुगतान और लकी ड्रा में चुने जाने पर पुरस्कार प्रदान किया गया, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काउ, मुख्य सचिव एस. रामास्वामी, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, एसबीआई के डीजीएम सुखबीर मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, महिला समूह के लोग मौजूद थे।