फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bharat ratna professor cnr rao in pithoragarh.

भारत रत्न प्रो. राव 28 को पहुंचेंगे गंगोलीहाट

Sun, 19 Apr 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Sun, 19 Apr 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
bharat ratna professor cnr rao in pithoragarh.

भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव और पद्म भूषण से सम्मानित प्रो. केएस वल्दिया 28 अप्रैल को गंगोलीहाट पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


प्रो. राव और प्रो. वल्दिया हिमालयन ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट में 29 और 30 अप्रैल को होने वाले साइंस आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेंगे।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के 25 इंटर कालेजों के विज्ञान वर्ग से 100 छात्र-छात्राएं और 25 शिक्षक भाग लेंगे।

प्रख्यात भूवैज्ञानिक प्रो. केएस वल्दिया के मार्गदर्शन में समिति पिछले सात साल से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार मंडल के अध्यक्ष प्रो. सीएनआर राव, प्रो. केएस वल्दिया व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन


प्रो. राव की पत्नी प्रो. इंदूमति राव, प्रो. उदय रंगा, प्रो. उमेश बाघमरे, प्रो. चंद्रभाष के साथ ही आईआईटी मुंबई, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, कुमाऊं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और प्राध्यापक मौजूद रहेंगे। श्री बिष्ट ने बताया कि 28 अप्रैल को प्रो. राव और प्रो. वल्दिया का नागरिक अभिनंदन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed