फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat bandh call in protest against agriculture bill

कृषि बिल के विरोध में भारत बंद का आह्वान

Thu, 24 Sep 2020 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bharat bandh call in protest against agriculture bill
विकासनगर। कृषि बिल के विरोध में विभिन्न संगठनों ने 25 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। विरोध में संगठन की ओर से शुक्रवार को सहसपुर बाजार क्षेत्र में रैली भी निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से कृषि बिल का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत बंद को उत्तराखंड किसान सभा, उत्तराखंड सर्वोदय मंडल, उत्तराखंड भूतपूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन, पछवादून एवं डोईवाला गन्ना सहकारी समिति, वन-जन-श्रमजीव यूनियन, उत्तराखंड भूमिहीन संघर्ष समिति और व्यापार मंडल डोईवाला ने अपना समर्थन दिया है। रैली के आयोजक सुंदर थापा ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दुगनी करने वाली सरकार 2020 में किसानों का गला घोंट रही है। फसलों की खरीद कंपनियों के माध्यम से होने पर मंडियों का नियंत्रण समाप्त हो जाएगा। कंपनियां किसानों से अपनी शर्त पर बंधुआ खेती करवाएंगी। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने और फसल की खरीद करने से पीछे हट जाएगी। सरकार का वर्तमान में 20 खाद्य फसलों पर नियंत्रण है जो अब बिल लागू होने के बाद समाप्त हो जाएगा। सरकार इन फसलों के रेट और व्यापार पर नियंत्रण नहीं कर पाएगी। कंपनियां छोटी जोत वालों को आसानी से अपने कब्जे में ले लेगी। सरकार को आम जनता से ज्यादा फिक्र कारपोरेट की है। उन्होंने काश्तकारों से 25 सितंबर को रैली में प्रतिभाग कर जय जवान जय किसान के नारे को बुलंद करने की मांग की।
विज्ञापन

पुतला फूंकेगी कांग्रेस
विकासनगर। कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की ओर से बिल के विरोध में रैली भी निकाली जाएगी। यह जानकारी शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed