{"_id":"61573c348ebc3e0df94e64a4","slug":"betting-in-ipl-eight-people-including-bookie-arrested-for-betting-on-ipl-match-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते बुकी समेत आठ लोग गिरफ्तार, एक लाख 34 हजार रुपये बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते बुकी समेत आठ लोग गिरफ्तार, एक लाख 34 हजार रुपये बरामद
Fri, 01 Oct 2021 10:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:24 PM IST
सार
सीओ सदर एएसपी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कबाड़ी बाजार स्थित एक मकान में पिछले कुछ समय से आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते बुकी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक लाख 34 हजार नकद, 10 मोबाइल, सट्टा रजिस्टर, पैन आदि सामान बरामद किया है। आरोपी कबाड़ी बाजार स्थित एक मकान में चेन्नई सुपरकिंग और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच चल रहे मैच में सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन
सीओ सदर एएसपी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कबाड़ी बाजार स्थित एक मकान में पिछले कुछ समय से आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा लगा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सट्टा लगा रहे बुकी सौरभ जायसवाल उर्फ लक्की निवासी लक्खीबाग, अब्दुल सत्तार निवासी हरबंशवाला, मनव्वर निवासी सरस्वती लोक ब्राह्मणवाला, फरीद निवासी शर्मा कॉलोनी ब्राह्मणवाला, आबिद हुसैन, महबूब अली, मोहम्मद लेख तीनों निवासी महबूब कॉलोनी ब्राह्मणवाला, सोनू निवासी चमनपुरी राजीव नगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बताया कि बुकी सौरभ क्रिकेट एक्सचेंज एप के माध्यम से लाइव लाइन लेकर सट्टा लगवा रहा था। उनके कब्जे से 10 मोबाइल, 1 लाख 34 हजार रुपये नकद, रजिस्टर, पैन बरामद किया हुआ। बताया कि जांच में बुकी के फोन से अन्य व्यक्तियों के साथ सट्टा लगाने व पैसे के लेनदेन की बात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
टीम के रन बनाने व न बनाने पर लगते हैं पैसे
सीओ सदर, एएसपी हिमांशु वर्मा ने बताया कि बुकी सौरभ ने बताया कि वह चार वर्षों से अपने एक साथी के साथ ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम कर रहा है। वह क्रिकेट एक्सचेंज एप के माध्यम से क्रिकेट मैच को लाइव लेकर सट्टा लगाते हैं। 20 ओवर के मैच में तीन सेशन के हिसाब से सट्टा लगाया जाता है। सेशन में टीम द्वारा रन बनाने व न बनाने पर पैसे लगते हैं। जीतने पर ग्राहक द्वारा जो पैसा लगाया जाता है, उसके बदले दोगुने पैसे मिलते हैं। भाव में अलग-अलग हिसाब से पैसा मिलता है।