{"_id":"6aa9a6acebcfe4ea110ec22a","slug":"besogilani-schools-adjustment-stopped-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1067168-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बेसोगीलानी स्कूल का समायोजन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बेसोगीलानी स्कूल का समायोजन रुका
Wed, 16 Sep 2026 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड कालसी के जूनियर हाई स्कूल बेसोगीलानी का राजकीय इंटर कॉलेज में समायोजन ग्रामीणों के विरोध के बाद रोक दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा प्रेमलाल भारती ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को छात्रों के हित में अग्रिम आदेशों तक कार्यमुक्त न करने का भी निर्देश दिया है। जूनियर हाई स्कूल के समायोजन के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश तोमर और ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय पर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना था कि यह समायोजन छात्रों के हित में नहीं है। विद्यालय बंद होने से छात्रों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता और दोबारा संचालन भी मुश्किल होता। मंगलवार को राकेश तोमर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट की, जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ। संवाद
विज्ञापन