फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Begampura Express train Survived Accident After Running from Laksar last night 

हादसे का शिकार होने से बची जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन, ड्राइवर की सू्झबूझ से बची सबकी जान

Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Begampura Express train Survived Accident After Running from Laksar last night 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन रुड़की के लक्सर में चीनी मिल के पास बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डाउन लाइन पर उखड़ी पड़ी फिश प्लेट ट्रेन के इंजन में फंसकर डीजल टैंक में जा टकराई, जिससे इंजन का टैंक लीक हो गया।

विज्ञापन


चालक को गड़बड़ी का एहसास हुआ तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रायसी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। जांच की तो टैंक से तेल निकल रहा था। इस पर चालक ने मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना से रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद दूसरी प्लेट लगाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच करीब आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब 11:15 जम्मूतवी से बनारस जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर से निकली थी। लक्सर चीनी मिल के पास डाउन लाइन पर एक फिश प्लेट खुलकर ऊपर की ओर उठी हुई थी। जैसे ही ट्रेन उसके ऊपर से गुजरी तो फिश प्लेट टूटकर ट्रेन के इंजन के डीजल टैंक से टकराकर उसमें फंस गई। 

फिश प्लेट से गायब थे बोल्ट

इससे इंजन से तेल लीक होने लगा। इस बीच चालक राजू लाल मीणा और सहायक चालक राजीव कुमार को आवाज सुनाई दी। गड़बड़ी होने की आशंका के चलते चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी और रायसी रेलवे स्टेशन पर ले जाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद दोनों चालकों ने इंजन से नीचे उतरकर जांच की तो हादसा होने का पता लगा।

उन्होंने इंजन से तेल निकलता देख मामले की सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना फ्लैश होते ही लक्सर आरपीएफ प्रभारी सोनी शर्मा, रेल पथ निरीक्षक पवन कुमार, लोको इंस्पेक्टर बालेश शर्मा, यातायात निरीक्षक पीके सिंह और जीआरपी के एसआई धीरेंद्र अधिकारी में रायसी पहुंचे और चालकों से जानकारी ली।

जानकारी लेने के बाद सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि पुल संख्या 1254 के पास डाउन लाइन पर फिश प्लेट के बोल्ट गायब थे, जबकि प्लेट वहीं पड़ी थी। इसके बाद दूसरी फिश प्लेट लगाकर लाइन की मरम्मत की गई और दूसरा इंजन रायसी मंगवाकर ट्रेन में जोड़कर उसे रवाना किया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई। 

आईबी व सीआईबी ने डाला डेरा

लक्सर में रेलवे लाइन पर हादसा होने की जानकारी मिलते ही जांच के लिए दिल्ली से आईबी व सीआईबी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेलवे लाइन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली से आई टीम ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ व जीआरपी से पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एके सिंह ने भी लक्सर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

जांच के दिए निर्देश
एसएसपी जीआरपी रोशन लाल शर्मा ने मामले की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने एसपी मनोज कत्याल को मौके पर भेजकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। जीआरपी और आरपीएफ अपने स्तर पर बारीकी से मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में किसी की संलिप्तता है या नहीं, इस ओर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed