फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Before Doon, the hoisting of Shri Jhande Ji took place in Araiyanwala

Dehradun News: दून से पहले अराईयांवाला में हुआ श्री झंडे जी का आरोहण

Mon, 10 Mar 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Before Doon, the hoisting of Shri Jhande Ji took place in Araiyanwala
दून से पहले सोमवार को हरियाणा के अराईयांवाला में हर्षोल्लास के साथ श्री झंडे जी का आरोहण किया गया। चारों ओर श्री गुरुराम राय महाराज के जयकारों की गूंज रही। इससे पहले दून के श्री दरबार साहिब में श्री झंडे जी की विशेष पूजा-अर्चना कर अरदास की गई।
विज्ञापन




दून में 19 मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होना है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। सोमवार को श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में सौ सदस्यों का एक जत्था हरियाणा के अराईयांवाला पहुंचा। वहां दोपहर में श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया और दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण किया गया। वहां देर शाम तक हजारों की संख्या में शामिल संगतों ने श्रीगुरु रामराय महाराज के जयकारे लगाए। परंपरा के अनुसार शनिवार को ही श्री दरबार साहिब केे पुजारी श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज हुकुमनामा लेकर बड़ा गांव हरियाणा रवाना हुए थे। श्री झंडे जी मेला समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने बताया कि मेले की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। 15 मार्च से देश-विदेश की संगतें श्री दरबार साहिब में पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन




सहसपुर में आज होगा पैदल संगत का स्वागत



श्री झंडे जी मेले के लिए संगतें दून की ओर बढ़ना शुरू हो गई हैं। मंगलवार को सहसपुर के एसजीआरआर स्कूल में पैदल संगत का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बुधवार को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। इस दिन कांवली गांव में संगत का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 12 मार्च को संगत श्री दरबार साहिब में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed