{"_id":"0fe234036531fa898e67b5f674f1e0ee","slug":"because-of-political-pressure-congress-support-lokayukta-says-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना की 'वजह' से लोकायुक्त का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना की 'वजह' से लोकायुक्त का किया समर्थन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Oct 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत का कहना है कि लोकायुक्त विधेयक को उत्तराखंड में राजनीतिक दबाव में आकर पास किया गया था। उनका कहना था कि भाजपा जिस समय यह कानून लेकर आई थी उस समय अन्ना का आंदोलन चरम पर था।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित
विज्ञापन
शुक्रवार को देहरादून में रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने जो कहा संयत रहकर ही कहा। प्रदेश सरकार को भी अधिकार है कि वह पसंद न आने पर विधेयक में संशोधन कर सकती है। कार्यकर्ताओं से मिलने रावत शुक्रवार को तय समय से करीब एक घंटा देर से पहुंचे।
विज्ञापन
सरकार को घेरा
करीब ढाई घंटे तक उन्होंने माजरा स्थित संसदीय क्षेत्र कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। मीडिया से मुखातिब रावत लोकायुक्त मामले में सरकार को बख्श देने के मूड में नजर आए। कुछ दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इस मामले में सरकार को घेर लिया था।
कुंजवाल का कहना था कि प्रस्ताव सदन ने पारित किया था। लिहाजा सदन से बाहर इस अधिनियम में बदलाव सदन की अवमानना होगी।
पढ़ें, IMA फर्जीवाड़ा: जांच में जुटी सीबीआई, बड़े घोटाले का शक
लोकायुक्त कानून भाजपा केकार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की ओर से लाया गया था। रावत ने कुंजवाल के बयान को भी सही ठहराया और कहा कि कुंजवाल ने जो भी वह विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते उनका दायित्व था।
सरकार करे उचित संशोधन
रावत ने कहा कि यह कानून भाजपा जिस समय लेकर आई थी, उस समय अन्ना का आदोलन चरम पर था।
इसके तुरंत बाद चुनाव थे और कांग्रेस को चुनाव में उतरना था। लिहाजा कांग्रेस ने उस समय इस कानून का समर्थन किया। पर अब यह सरकार के अधिकार क्षेत्र में है कि उचित संशोधन करे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के क्लिक करें...