फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bears attack three people in Chamoli and Rudraprayag one seriously injured Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: चमोली और रुद्रप्रयाग में भालू की दहशत...तीन लोगों पर किया हमला, एक हालत गंभीर

Mon, 10 Nov 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर/पोखरी (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर/पोखरी (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Nov 2025 02:37 PM IST
सार

चमोली और रुद्रप्रयाग में लोगों में भालू की दहशत है। भालू तीन लोगों पर हमला कर चुका है। इनमें एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bears attack three people in Chamoli and Rudraprayag one seriously injured Uttarakhand news in hindi
भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली और रुद्रप्रयाग में भालू की दहशत थम नहीं रही है। रविवार को भालू ने नंदानगर और पोखरी में एक महिला और एक व्यक्ति पर हमलाकर घायल कर दिया। व्यक्ति जंगल में बकरियां चराने गया था जबकि महिला जंगल घास लेने गई थी। सीक गांव का मोहन सिंह (48) बकरी चराने जंगल गया था। तभी वहां झाड़ी में छिपे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


उसके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। उनके चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण मोहन सिंह को सीएचसी नंदानगर लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) रेफर कर दिया गया। स्थानीय निवासी कुंवर सिंह ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं नगर पंचायत पोखरी के अंतर्गत गुनियाला गांव की एक महिला रुचि देवी (35) पत्नी मनोज कुमार सुबह नौ बजे अन्य महिलाओं के साथ घास काटने के लिए धमतोली के जंगल गई थी।
विज्ञापन


तभी घास काटते समय झाड़ी में छिपे भालू ने अचानक रुचि देवी पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भालू भाग गया। महिलाओं की सूचना पर ग्रामीण जंगल पहुंचे। रुचि देवी को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि महिला के सिर और पेट पर भालू के नाखूनों से घाव हुए हैं। उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: सब कुर्बान करने को तैयार...ये इश्क नहीं मानसिक विकार, हर महीने पांच लोगों में बीमारी की पुष्टि

घटना के बाद क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि के बनियाड़ी गांव में रविवार को घास लेने गई मीना देवी (52) पर भालू ने हमला कर दिया। यह देख दूसरी महिला लक्ष्मी देवी (53) बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने मीना और लक्ष्मी को अगस्त्यमुनि सीएचसी पहुंचाया। डॉ. शिवम ने बताया कि मीना को अधिक चोटें आई हैं। उनका उपचार चल रहा है। वहीं लक्ष्मी का रक्तचाप बढ़ जाने से वे बेहोश हो गई थीं। स्थिति सामान्य है उन्हें घर भेज दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी हरिशंकर रावत ने कहा कि घायल को मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल का मुआयना किया गयाहै। कैमरा ट्रैप लगा दिए गए हैं। घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए सुबह-शाम गश्त के लिए टीम भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed