खेत में घास काटते युवक पर टूट पड़ा भालू, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उलटे पैर भागा
युवक खेत में काम कर रहा था। तभी वहां घात लगाकर बैठा भालू उस पर टूट पड़ा। दोनों की काफी देर तक झड़प हुई। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि भालू उल्टे पैर भाग निकला।
गांव के समीप ही घास काटने गए युवक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। तभी वहां उसके चिल्लाने पर घास लेने गए गांव के महिला-पुरुषों ने हो-हल्ला मचाया। भालू पर पत्थर फेंके। जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।
फिर108 सेवा की मदद से ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मंगलवार को आलम राम पुत्र असाडु राम, कनोल गांव निवासी शाम पांच बजे गांव के समीप ही अपने खेतों में घास लेने गया था।
इसी दौरान खेत के किनारे घात लगाकर बैठे भालू ने आलम पर हमला कर दिया। ग्रामीण घायल को खेतों से सड़क तक लाए। जहां से उसे 108 सेवा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया।
आलम के सिर, पांव और पीठ पर भालू के नाखूनों से गहरे जख्म पड़े हुए हैं। क्षेत्र में आए दिन भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को खदेड़ने की मांग उठाई है।