{"_id":"5925b4ba4f1c1be43b5368df","slug":"bear-attack-on-ex-army-man-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जान बचाने को भालू से भिड़ गया पूर्व सैनिक, जानिए क्या हुआ इसके बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जान बचाने को भालू से भिड़ गया पूर्व सैनिक, जानिए क्या हुआ इसके बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल
Updated Wed, 24 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फल्दियागांव में भालू ने एक पूर्व सैनिक पर हमला किया तो वह जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया। पूर्व सैनिक और भालू का पंद्रह मिनट तक संघर्ष होता रहा और आखिरकार भालू उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल को सीएचसी थराली ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
फल्दियागांव निवासी पूर्व सैनिक दलीप सिंह (51) गाय चराने के लिए गांव के पास मादुली तोक में गया था कि इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे भालू ने दलीप पर हमला कर दिया। दलीप खुद को बचाने के लिए भालू से संघर्ष करता रहा।
विज्ञापन
पंद्रह मिनट के संघर्ष के बाद भालू दलीप को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में दलीप के सिर पर काफी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दलीप एक किमी पैदल चलकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण उन्हें सीएचसी थराली ले गए। डा. प्रमोद सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दलीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया गया।
वहीं वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने बताया कि घटना के बारे में उच्चधिकारियों को रिपोर्ट दे दी गई है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।