फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   be very careful about traffic rules

अगर इस खबर पर ध्यान नहीं दिया तो आप कभी नहीं चला पाएंगे अपनी गाड़ी

Fri, 05 Jan 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Jan 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
be very careful about traffic rules
नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई - फोटो : डेमो फोटो

अगर आप भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। परिवहन विभाग ने नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन


यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने और हादसों के लिए जिम्मेदार प्रदेश के 81 चालकों के वाहन चलाने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

परिवहन विभाग ने इन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त (रिवोक) कर लिए हैं। यह फैसला इस लिहाज से अहम है कि उत्तराखंड के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर कभी चालकों के वाहन चलाने पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


यही नहीं, साढ़े तीन सौ से अधिक वाहन चालकों पर भी प्रतिबंध की तलवार लटक गई है, अगर ये चालक एक बार फिर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं तो इन पर भी यही कार्रवाई तय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वाहन चालक को निर्धारित जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता था

be very careful about traffic rules
drunk driving

इससे पहले यातायात नियमों को तोड़ने पर वाहन चालक को निर्धारित जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता था। बड़ी दुर्घटना होने पर कभी-कभार एक-दो वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त (रिवोक) भी किए गए होंगे।

हाल यह है कि परिवहन विभाग के पुराने अधिकारी दिमाग पर काफी जोर डालने के बाद भी आजीवन प्रतिबंध के इक्का-दुक्का मामले ही याद कर पाते हैं। बदलाव के इस दौर में सुप्रीम कोर्ट के सड़क हादसों को लेकर कड़े रुख के बाद सरकारी तंत्र हरकत में आया है। परिवहन विभाग ने अप्रैल से नवंबर -2017 की अवधि में 81 वाहन चालकों के लाइसेंस को मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा-19 के तहत जब्त कर लिया है।

ये वाहन स्वामी अब आजीवन वाहन नहीं चला सकेंगे। लाइसेंस जब्त करने की कार्रवाई में पहाड़ के कार्यालय के आगे रहे हैं। टिहरी में 65, पिथौरागढ़ में 10, उत्तरकाशी में चार और अल्मोड़ा-देहरादून आरटीओ कार्यालय ने एक-एक लाइसेंस जब्त किए हैं। इसके अलावा 360 वाहन चालकों को आखिरी चेतावनी दी गई है। अगर उन्होंने अब एक भी गलती की तो लाइसेंस जब्त होना तय है। इसी अवधि के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 3934 चालकों के लाइसेंस भी तीन से छह माह के लिए निलंबित किए गए हैं।

यह अपराध है, जिन पर कार्रवाई तय

be very careful about traffic rules
शराब पीकर ड्राइविंग
अपराध

- शराब पीकर वाहन चलाना
- तेज गति
- ओवर लोडिंग करना
- मोबाइल पर बात करते हुए वाहन की ड्राइविंग
- भारवाहन में सवारी को ढोना
- लाल बत्ती को जंप करना

अब दूसरे राज्य से भी नहीं बना पाएंगे लाइसेंस
सड़क हादसों को कम करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। इसी के तहत लाइसेंस जब्त करने और निलंबन की कार्रवाई की गई है। परिवहन विभाग का नेशनल रजिस्टर बना हुआ है, इसमें यह सूचना भी दर्ज की गई है। ऐसे में जालसाजी कर दूसरे प्रदेश या दूसरे राज्य के आरटीओ /एआरटीओ कार्यालय से नया लाइसेंस बनाने की कोशिश की जाएगी, तो वह भी संभव नहीं होगा। ऐसे में सावधानी और सुरक्षित वाहन चलाने का चालकों से अनुरोध किया जा रहा है।
- एसके सिंह, सहायक परिवहन आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed