{"_id":"602d6d2a8ebc3ee9530664a4","slug":"be-strictly-followed-or-abolished-weekly-detention-city-news-drn3711206169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाई से हो पालन या खत्म की जाए साप्ताहिक बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाई से हो पालन या खत्म की जाए साप्ताहिक बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करवाने या बंदी को पूर्ण समाप्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बग्गा ने कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन जिन दुकानों को छूट दी गई है, उनके अलावा सभी दुकानों को पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। कहा कि कुछ व्यापारी दुकान का आधा शटर खोलकर ग्राहकों को सामान बेचते रहते हैं, ऐसे में अन्य दुकानदार भी अपनी दुकान खोलने को मजबूर हो रहे हैं। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि या तो साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से लागू हो या पूरी तरह से समाप्त किया जाए। बंदी के दिन जो व्यापारी दुकान खोलते हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान सोनू फ्रांसिस, योगेश भटनागर, राजेश मित्तल, रोहित कपूर, नदीम बेग, महताब आलम, प्रवीण बग्गा, शेखर कपूर, राजेंद्र सिंह, राम कपूर आदि मौजूद रहे।